UP Police Radio Cadre Head Operator vacancy 2022 : यूपी पुलिस रेडियो कैडर हेड ऑपरेटर भर्ती

यदि आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उत्तर प्रदेश पुलिस में अपना करियर सुनिश्चित करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए होने वाला है क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको UP Police Radio Cadre Head Operator vacancy 2022 के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने रेडियो ऑपरेटर की भर्ती के लिए UP police head operator online form 2022 के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

UP Police Radio Cadre Head Operator vacancy 2022 : यूपी पुलिस रेडियो कैडर हेड ऑपरेटर भर्ती


UPP head operator Bharti 2022 से संबंधित जानकारियां जैसे application form ,application fees ,age limit, eligibility criteria, आदि सभी आवश्यक चीजों के बारे में नीचे लेख में बताया गया है इसलिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

UP police radio Cadre head operator vacancy 2022

यूपी पुलिस रेडियो हेड ऑपरेटर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड के अनुसार जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी 2022 से लेकर 28 फरवरी 2022 तक किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया 936 पदों पर होनी है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार इस पूरे लेख को पढ़कर ऑफिशियल वेबसाइट की मदद से या फिर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPP radio head operator Bharti 2022 important dates

आवेदन प्रारंभ – 20 जनवरी 2022

आवेदन की अंतिम तिथि – 28 फरवरी 2022

फीस भरने की अंतिम तिथि – 28 फरवरी 2022

एडमिट कार्ड – जारी नहीं

परीक्षा तिथि – जारी नहीं

आवेदन शुल्क – 400

UP police radio Cadre head operator vacancy  post detail

उत्तर प्रदेश रेडियो हेड ऑपरेटर भर्ती 2022 के लिए कुल 936 पदों पर भर्ती प्रक्रिया होनी है जिन का वर्गीकरण head operator/ head operator mechanic है। कुल 936 पदों में 379 पद GEN के लिए, 92पद EWS के लिए, 252 पद OBC के लिए, 195 पद SC के लिए तथा 18 पद ST के लिए सुनिश्चित किये गये हैं।

UP police radio head operator vacancy 2022 के लिए केवल वही अभ्यार्थी आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा electronics and communication/ information technology/ computer science/Mechanical में से किसी एक क्षेत्र में किया हो।

UPP Radio Cadre head Operator Bharti Age Limit

उत्तर प्रदेश पुलिस में रेडियो हेड ऑपरेटर भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की मिनिमम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए यानी अभ्यर्थी 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच का होना चाहिए तभी वह आवेदन करने के लिए एलिजिबल रहेगा। इसके अलावा एज में रिलैक्सेशन उत्तर प्रदेश रिक्रूटमेंट बोर्ड के अनुसार किया जाएगा।

UP Police head operator vecancy 2022 physical eligibility 

यूपी पुलिस रेडियो कैडर हेड ऑपरेटर भर्ती 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यताओं के साथ-साथ उम्मीदवार के पास फिजिकल एबिलिटी भी होनी चाहिए तभी वह भर्ती प्रक्रिया में सफल हो पाएंगे पुरुष वर्ग के लिए 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में मारनी होगी तथा पुरुष उम्मीदवार की लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए और छाती में फैलाओ 79-85 सेमी होनी चाहिए।

महिला वर्ग के लिए लंबाई 152 सेंटीमीटर और 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी इसके अलावा और कोई शारीरिक पैमाना नहीं रखा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top