10वीं और 12वीं पास रेलवे में महिलाओं के लिए भर्ती 2024

रेलवे में महिलाओं के लिए भर्ती 2024: प्रिय दर्शकों आज हम रेलवे में महिलाओं के लिए भर्ती 2024 में कौन-कौन सी है? इस आर्टिकल में विस्तारपूर्वक जानेंगे। भारतीय रेलवे की तरफ से हर साल समय-समय पर विभिन्न प्रकार रेलवे भर्ती महिला के लिए निकाली जाती है, जिनके लिए योग्यताएं अलग अलग हो सकती है।

यह रेलवे भर्तियां 10 वीं, 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए हो सकती हैं। इस आर्टिकल में हम रेलवे में लड़कियों के लिए कौन सी जॉब होती है? और रेलवे भर्ती के लिए योग्यताआवेदन प्रक्रिया क्या है? के बारे में जानेंगे।

10वीं और 12वीं पास रेलवे में महिलाओं के लिए भर्ती

साथ ही हम अभी कौन-कौन सी वैकेंसी निकली है? और सरकारी फॉर्म ऑनलाइन 2024 में किस तरह भरना चाहिए विस्तार से जानेंगे। इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए आपको हमारा यह आर्टिकल धैर्य पूर्वक अंत तक पढना होगा।

अगर आपको रेलवे जॉब्स फॉर फीमेल १२थ पास और रेलवे की नौकरियों स्नातक होने के बाद करना चाहते हैं तो आपको हमने इस 12 वीं के बाद रेलवे में नौकरी 2024 के लेख बहुत आसान शब्द में जानकरी दिए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आइए अब हम समय बर्बाद किये बिना इस आर्टिकल को शुरु करते है। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आता है तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Table of Contents

रेलवे में महिलाओं के लिए भर्ती 2024

रेलवे विभाग द्वारा समय-समय पर रेलवे के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकालती हैं। वैसे तो लड़कियां या महिलाएं सभी रेलवे भर्ती पदों पर आवेदन कर सकती है।

परंतु हम यहां पर रेलवे में महिलाओं के लिए भर्ती लेकर आए हैं। जिसमें महिलाएं आसानी से जॉब कर सकते हैं और अच्छी 12 वीं के बाद रेलवे में नौकरी Salary भी ले सकते हैं।

रेलवे कर्मचारी को वेतन भत्तों के अतिरिक्त और भी बहुत सारे लाभ मिलते हैं जिनके बारे में हम आगे पढ़ेंगे। रेलवे विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, टिकट कलेक्टर, रेलवे क्लर्क, रेलवे ट्रैफिक सर्विस, सिगनल इंजीनियर, गुडगार्ड, रेलवे फोर्स जैसी कहीं पदों पर भर्तियां निकाली जाती हैं।

रेलवें मे महिलाओं के लिए भर्ती की प्रक्रिया क्या है?

रेलवे भर्ती परीक्षा में फॉर्म भरने के लिए समय-समय पर आपको रेलवे विभाग द्वारा निकाले जाने वाली भर्तियों की नोटिफिकेशन के बारे में विभिन्न जॉब नोटिफिकेशन ग्रुप तथा सोशल मीडिया और न्यूज़पेपर से पता लगाना होगा।

रेलवे में महिलाओं के लिए भर्ती आने पर आप उसकी पूरी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट Indianrailways.Gov.In पर जाकर पता लगा सकते हैं।

रेलवे में महिलाओं के लिए सरकारी जॉब नोटिफिकेशन जारी होने पर आपको नियत समय पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

महिलाओं के लिए विभिन्न पदों के लिए विभिन्न प्रकार की योग्यताएं और आवेदन शुल्क हो सकता है जिसकी जानकारी आप इसकी ऑफिशल नोटिफिकेशन के माध्यम से पता लगा सकते हैं।

रेलवे भर्ती परीक्षा में विभिन्न पदों के लिए सामान्यता दसवीं कक्षा या 12वीं और स्नातक डिग्री योग्यता हो सकती है तथा अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 40 तक होनी चाहिए।

आवेदन करने के पश्चात लिखित परीक्षा या दसवीं, 12वीं परीक्षा में अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। मेरिट लिस्ट में नाम आने पर उन्हें ट्रेनिंग दी जाती है।

कुछ रेल्वे भर्ती परीक्षा दो चरणों प्री तथा मेन्स के रुप में ऑनलाइन कम्प्यटर के माध्यम से होती है। तथा तीसरें चरण मे डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन तथा मेडिकल टेस्ट होता है।

रेलवे भर्ती महिला के लिए योग्यता कौन सी है?

रेलवे विभाग के विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यताएं और चयन प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती हैं। रेलवे ग्रुप ए पदों के लिए इंजीनियरिंग, मेडिकल, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री की योग्यता और रेलवे ग्रुप पदों के लिए 12वीं ग्रेजुएशन के बाद आवेदन किया जा सकता है। 

रेलवे भर्ती में आईटीआई डिप्लोमा या अन्य डिग्री अथवा डिप्लोमा की योग्यता हो सकती है। आप पहले के विभिन्न पदों के लिए योग्यता की जानकारी इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं ।

रेलवे में महिलाओं के लिए भर्ती कौन-कौन सी है?

रेलवे में महिलाओं के लिए भर्ती विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की भर्तियां निकाली जाती है, जिसके लिए महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इसमें विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं और क्वालिफिकेशन होती है। यहां पर रेलवे में महिलाओं के लिए कुछ भर्तियों के बारें मे विस्तार से बताया गया है, जो निम्न प्रकार है-

1. Loco Pilot

भारतीय रेलवे में लोको पायलट बनने के लिए अभ्यर्थी को दसवीं पास होने के साथ आईटीआई डिप्लोमा होना जरूरी है। अभ्यर्थी द्वारा आईटीआई डिप्लोमा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, टेक्नीशियन आदि क्षेत्रों में कर सकता है। लोको पायलट का काम ट्रेन को चलाना होता है और लोको पायलट का वेतन भी अच्छा होता है।

लोको पायलट बनने से पहले आपको असिस्टेंट रेलवे पायलट बनाया जाता है। जब आप असिस्टेंट रेलवे पायलट पोस्ट पर अच्छा काम करते हैं तो आपको प्रमोशन मिलता है और आपको लोको पायलट की पोस्ट दी जाती है।

लोको पायलट बनने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल और 28 के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता में अभ्यर्थी के पास 10वीं पास मार्कशीट और 2 साल का आईटीआई डिप्लोमा होना जरूरी है। यदि आप इस पोस्ट के लिए योग्य हैं तो आप लोको पायलट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

2. Railway Protection Force

आरपीएफ अर्थात् रेलवे प्रोटक्शन फोर्स एक रेलवे सुरक्षा बल है जो भारतीय रेल विभाग के अधीन कार्य करता है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स का मुख्य कार्य रेलवे संपत्ति, रेलवे क्षेत्र और रेल में यात्रा कर रहे यात्रियों की सुरक्षा करना होता है। रेलवे प्रोटक्शन फोर्स में कांस्टेबल बनने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना चाहिए।

आरपीएस में कॉन्स्टेबल की भर्ती दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए होती है। रेलवे पुलिस कांस्टेबल की भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी होने पर दसवीं पास महिलाएं भी आवेदन कर सकती है।

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। इसमें लिखित परीक्षा के बाद दौड़ जैसी फिजिकल परीक्षा भी होती हैं।

जिसमें पुरुष कैंडिडेंट्स के लिए 1600 मीटर की दौड़ को 5 मिनट 45 सेकेंड में पूरी करनी होती है जबकि महिला कैंडिडेंट्स को 800 मीटर की दौड़ 3 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होती है।

3. Commercial Ticket Clerk

Commercial Cum Ticket Clerk की चयन प्रक्रिया आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के माध्यम से की जाती हैं।यह पद रेलवे विभाग में बहुत ही महत्वपूर्ण पद होता है और इसकी सैलरी भी अच्छी होती हैं। इस पद को पाना बहुत से लोगों का सपना होता है। 

यह बहुत ही अच्छी नौकरी है जिसके लिए उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री होनी चाहिए तथा उम्र 18 साल से ज्यादा और 33 साल के मध्य होनी चाहिए। इसकी चयन प्रक्रिया 4 चरणों में संपन्न होती हैं जिसमें दो ऑनलाइन CBT 1 और CBT 2 एग्जाम प्लेयर करने होते हैं। 

इसके बाद टाइपिंग स्किल टेस्ट, मेडिकल और डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन किया जाता है। इसके बाद आपको Commercial Cum Ticket Clerk के पद के लिए चयन किया जाता है। इसका मुख्य कार्य रेलवे यात्रियों को टिकट देने मे मदद् करता है।

4. Railway Clerk

रेलवे कलर्क का काम ट्रेन की कोच की संख्या का डाटा तैयार करना और ट्रेन की स्थिति संबंधी डाटा को रजिस्टर में डालना होता है। रेलवे कलर्क का काम आसान होता है और इसको वेतन भी अच्छा मिलता है।

इसके लिए उम्मीदवार को सरकारी नौकरी रेलवे 12 वीं पास ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं तथा उम्र 18 से 33 वर्ष होनी चाहिए। 

इसके लिए आवेदन आप ऑनलाइन कर सकते हैं। इसकी चयन प्रक्रिया भी ऑनलाइन माध्यम से होता है जिसमें आपको CBT 1 और CBT 2 क्लियर करना होता है इसके बाद टाइपिंग टेस्ट, मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाता है।

Railway Jobs For Female, 12th Pass के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करने के बाद आपका इस पद के लिए सिलेक्शन किया जाता है।

5. Railway Group C

रेलवे ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन करने हेतु आपके पास 12वीं या ग्रेजुएशन पास की डिग्री होना आवश्यक है तथा उम्मीदवार की उम्र 18 से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। रेलवे रिक्वायरमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप सी की भर्ती का नोटिफिकेशन दिया जाता है। 

रेलवे ग्रुप सी पद के लिए आवेदन करने हेतु आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर जांच कर सकते हैं। इसमे आपका कम्युचर आधारीत (CBT) टेस्ट होंगे जिसमे गणित, सामान्य विज्ञान और जीके, रिजनिंग के सवाल पुछे जाते है।

रेलवे जॉब रिलेटेड जानकारी:

Railway Private Job Contact Number – रेलवे प्राइवेट जॉब कांटेक्ट नंबर 2023 चाहिए तो नौकरी के लिए संपर्क करें

Indian Railway Me Job Kaise Paye – रेलवे में जॉब कैसे पाये और रेलवे में कौन-कौन से पद होते हैं? सभी जानकारी जाने!

6. Railway Group D

इस रेलवे में महिलाओं के लिए भर्ती 2024 के लिए 18 से 33 वर्ष के दसवीं पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसमें आपका कंप्यूटर आधारित टेस्ट होता है। इसके बाद फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट किया जाता है। रेलवे ग्रुप डी में सामान्य आसान से कार्य किए जाते हैं।

7. रेलवे ट्राफिक असिस्टेंट  रेलवे में महिलाओं के लिए भर्ती 2024

रेलवे ट्रैफिक असिस्टेंट काम 10th 12th Pass Govt Jobs For Female के लिए बहुत शानदार हैं,इसका काम स्टेशन मास्टर के आदेश का पालन करना होता है। जिसमें यह ट्रेन की गति को नोट करना, सिग्नल को मैसेज भेजने का कार्य करता है।

इसके लिए उनको अच्छी सैलरी और अन्य पदों की तरह सुविधाएं भी मिलती है। इस पद के लिए आवेदन करने हेतु आपकी उम्र 18 से 33 वर्ष तक होनी चाहिए।

इस पद के लिए योग्यता ग्रेजुएशन की डिग्री तथा कंप्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए। इसकी चयन प्रक्रिया चार चरणों में होती हैं जिसमें पहले दो चरणो में कंप्यूटर आधारित टेस्ट क्लियर करने होते हैं इसके बाद तीसरे चरण में कंप्यूटर टेस्ट और चौथे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तथा मेडिकल जाँच के चरणों से गुजरना पड़ता है।

इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक करने के बाद आपका इस पद के लिए सिलेक्शन किया जाता है।

रेलवे में लड़कियों के लिए कौन सी जॉब होती है?

हमने आपको रेलवे में लड़कियों के लिए जॉब निकाली जाने वाले विभिन्न प्रकार की भर्तियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है जिसमें महिला और पुरुष दोनों ही अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि यह सभी भर्तियां अच्छी है। इसमें महिलाएं अपनी इच्छा अनुसार कोई भी सर्वश्रेष्ठ भर्ती का चयन कर तैयारी कर सकते हैं।

यदि रेलवे में लड़कियों के लिए कौन सी नौकरी सबसे अच्छी है? की बात की जाए तो रेलवे ग्रुप सी, रेलवे ग्रुप डी , रेलवे क्लर्क, रेलवे ट्रैफिक असिस्टेंट के पद हो सकते हैं। इनमें से आपको महिलाओं के लिए सबसे अच्छी जॉब कौन सी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

रेल्वे मे जॉब लेने के फायदे-

रेलवे विभाग में नौकरी बहुत ही अच्छी जॉब हो सकते हैं क्योंकि इसमें आपको मासिक वेतन के साथ-साथ भक्ति और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। जो अन्य प्रकार की भर्तियों में सामान्यत: नहीं मिलती हैं। यदि आप रेलवे में नौकरी करते हैं तो आपको निम्नलिखित फायदे हो सकते हैं जैसे-

  • अच्छा वेतन।
  • सुरक्षित नौकरी।
  • रहने के लिए फ्रि क्वार्टर।
  • अनुलाभ और वेतन भत्ते।
  • फ्री में नाश्ता और खाना।
  • कर्मचारियों के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा।
  • अपने परिवार के साथ फ्री मे देशभर में सफर करने के लिए रेल पास।
  • सर्विस के दौरान कर्मचारी की मृत्यु होने पर उनके परिवार में से किसी एक को रेलवे में नौकरी।

FAQs: रेलवे में महिलाओं के लिए भर्ती

प्रश्न 1. रेलवे में लड़की के लिए कौन-कौन से पद होते हैं?

उत्तर: रेलवे विभाग द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार की भर्तियां निकालता हैं। जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों ही अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं, जिसमें लोको पायलट, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स, कमर्शियल टिकट कलर्क, रेलवे क्लर्क, रेलवे ग्रुप सी, रेलवे ग्रुप डी, रेलवे ट्रैफिक असिस्टेंट के पद शामिल है।

प्रश्न 2. क्या लड़कियां रेलवे का एग्जाम दे सकते हैं?

उत्तर: जी हां रेलवे विभाग द्वारा निकाली जाने वाली सभी भर्तियों में महिलाएं और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। हालांकि कुछ जॉब प्रोफाइल जो महिलाओं के लिए शारीरिक रूप से कठिन है। सरकार द्वारा रेलवे विभाग में महिलाओं को आवेदन करने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है।

प्रश्न 3. रेलवे ग्रुप डी में लड़कियों का फिजिकल टेस्ट कैसे होता है?

उत्तर: इसमें महिला उम्मीदवारों को 20 किलोग्राम का वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करना होता है। तथा 1000 मीटर की दूरी को 5 मिनट 40 सेकेंड के अंदर तय करना होता है। इसमें विकलांग उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में उपस्थित होने से छूट दी जाती है।

प्रश्न 4. रेलवे भर्ती में क्या योग्यताएं होती हैं?

उत्तर: रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए विभिन्न योग्यताएं और क्वालिफिकेशन होती हैं। परंतु सामान्य भर्तियों के लिए 10वीं या 12वीं या ग्रेजुएशन पास और आईटीआई डिप्लोमा एवं कंप्यूटर डिप्लोमा की आवश्यकता होती है। और आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र सामान्यत: 18 वर्ष से 33 वर्ष तक होनी चाहिए।

प्रश्न 5. रेलवे में लड़कियों के लिए सबसे अच्छा जॉब कौन सा है?

उत्तर: रेलवे में कुछ पदों में शारीरिक श्रम की आवश्यकता होती हैं जो महिलाओं के लिए अनुकूलित होती हैं। रेलवे भर्तियों में रेलवे ग्रुप सी, डी और कलर्क जैसे पद सबसे अच्छे पद हो सकते है।

निष्कर्ष: Railway Mein Mahilaon Ke Liye Bharti

प्रिय दर्शको आज हमने इस आर्टिकल में रेलवे में महिलाओं के लिए भर्ती 2023 के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की है। यदि आपने इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा है तो आपने रेलवे में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की जॉब,चयन प्रक्रिया, योग्यताएं और लड़कियों के लिए रेलवे में सबसे अच्छी जॉब कौन सी है? के बारे में जाना।

इसके अलावा हमने इस आर्टिकल में 10th 12th Pass Govt Jobs For Female के बारे में भी जाना है। आशा है क्या आपको हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा। हमने आपको इस आर्टिकल में महिलाओं के लिए रेलवे में भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है। 

यदि आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें जो रेलवे में महिलाओं के लिए भर्ती के बारे में चर्चा करना चाहता है।

sarkariresultreports.com: अगर आपको घर बैठे पैसे कैसे कमाए | सरकारी रिजल्ट | सरकारी एग्जाम नोटिफिकेशन | सरकारी परीक्षा 2023 | सरकारी जॉब | सरकारी नौकरी की भर्ती 2023 जानकारी चाहिए तो हमारे ब्लॉग को फॉलो कर सकते है। हमारी टीम आपको लेटेस्ट जॉब नोटिफिकेशन की अच्छी तरह जानकारी दे रही है।

Leave a Comment